Indian PoliticsNationNewsWorld

सीएम गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

राजस्थान में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश भर में पिछले कुछ दिनों में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं हल्के लक्षणों वाले कोविड से संक्रमित हुआ हूं। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक मैं अगले कुछ दिनों तक घर से काम करना जारी रखूंगा। आप भी सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया कि मेरी रिपोर्ट कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई है. डॉक्टर्स की सलाह पर मैं पूरी तरह आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे हैं, उन्हें अपना टेस्ट कराने में सावधानी बरतनी चाहिए।

Comment here

Verified by MonsterInsights