Crime newsIndian PoliticsNationNewsPunjab newsWorld

जालंधर में मोबाइल की दुकान में चोरी, फोन और 4.50 लाख की नकदी लेकर चोर फरार

पंजाब के जालंधर से एक बार फिर चोरी का मामला सामने आया है। यहां किशनपुरा के कोट किशन चंद में एक मोबाइल की दुकान पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया. बताया जा रहा है कि चोर दुकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर दुकान में घुसे और दुकान में रखे साढ़े चार लाख रुपये का मोबाइल फोन और दो हजा र रुपये नकद लेकर फरार हो गये. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

ब्रदर टेलीकॉम के मालिक विजय कुमार ने बताया कि सुबह दुकान पर आने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। दुकान का शटर खोला तो सामने खाली रैक देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि दुकान के ऊपर एक कमरा भी है। इसके ऊपर एक गेट है। चोर पहले दुकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे। इसके बाद लोहे का गेट काटकर दुकान में घुस गए।

Comment here

Verified by MonsterInsights