देश के विभिन्न औद्योगिक नगरी में फंसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के फैसले से जहां मजदूरों को फिर से घर लौटने की आस जगी है तो उद्योग जगत के चेहरे पर उदासी छा गयी है। उद्योग जगत का कहना है कि यदि मजदूर गांव लौट गए तो फिर वे फैक्ट्री कैसे चला पाएंगे। स्थिति को गंभीरता को समझते हुए केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने भी मजदूरों से अपील की है कि फिलहाल वे जहां हैं, वहीं रहें। स्थिति धीरे धीरे बेहतर होगी और उनकी सुविधा का ध्यान सरकार के साथ उद्योग जगत भी रखेंगे। उधर, कर्नाटक, तेलंगाना, हरियाणा और दिल्ली की सरकारें भी मजदूरों से रुकने की गुहार लगा रही हैं। जैसे ही सरकार को मजदूरों के वापसी की वजह से उद्योग जगत में होने वाले संकट का आभास हुआ, सरकार तुरंत सक्रिय हो गई। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मंझोले उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में मजदूरों से अपील की कि फिलहाल वे जहां हैं, वहीं बने रहें। सरकार और उद्योग जगत मिल कर उनका ध्यान रख रही है। धीरे धीरे स्थिति सामान्य होगी और उन्हें फिर से काम मिलेगा।
मजदूरों की घर वापसी पर डरे व्यापारी लगाई सरकार से गुहार !
May 2, 20200

Related tags :
Corona Virus Big News Corona Virus Latest News India
Related Articles
July 14, 20200
यूपी शहर में भगवा रंग से रंगे घर; मामला दर्ज
प्रयागराज पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और इस पर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के एक व्यवसायी ने उन लोगों के एक समूह के खिलाफ एफआईआर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिन्होंने क
Read More
September 14, 20210
ਕੈਪਟਨ ਦੀ ਤਾਰੀਫ ‘ਚ ਬੋਲੇ ਮਨੀਸ਼ ਤਿਵਾੜੀ, ਕਿਹਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰ ਸੰਕਟ ‘ਚ ਵਧੀਆ ਢੰਗ ਨਾਲ ਸੰਭਾਲਿਆ
2022 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਟਕਰਾਅ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਦੋ ਧੜਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੰਡੀ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਨਵਜੋਤ ਸਿੱਧੂ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਲੜਾਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਸੂਚਨਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਰਣ ਮੰਤਰੀ
Read More
May 13, 20240
लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण के मतदान के लिए पीएम मोदी ने मतदाताओं से की ये अपील
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से अपना कर्तव्य निभाने और बड़ी संख्या में मतदान कर
Read More

Comment here