देश के विभिन्न औद्योगिक नगरी में फंसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के फैसले से जहां मजदूरों को फिर से घर लौटने की आस जगी है तो उद्योग जगत के चेहरे पर उदासी छा गयी है। उद्योग जगत का कहना है कि यदि मजदूर गांव लौट गए तो फिर वे फैक्ट्री कैसे चला पाएंगे। स्थिति को गंभीरता को समझते हुए केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने भी मजदूरों से अपील की है कि फिलहाल वे जहां हैं, वहीं रहें। स्थिति धीरे धीरे बेहतर होगी और उनकी सुविधा का ध्यान सरकार के साथ उद्योग जगत भी रखेंगे। उधर, कर्नाटक, तेलंगाना, हरियाणा और दिल्ली की सरकारें भी मजदूरों से रुकने की गुहार लगा रही हैं। जैसे ही सरकार को मजदूरों के वापसी की वजह से उद्योग जगत में होने वाले संकट का आभास हुआ, सरकार तुरंत सक्रिय हो गई। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मंझोले उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में मजदूरों से अपील की कि फिलहाल वे जहां हैं, वहीं बने रहें। सरकार और उद्योग जगत मिल कर उनका ध्यान रख रही है। धीरे धीरे स्थिति सामान्य होगी और उन्हें फिर से काम मिलेगा।
मजदूरों की घर वापसी पर डरे व्यापारी लगाई सरकार से गुहार !
May 2, 20200

Related tags :
Corona Virus Big News Corona Virus Latest News India
Related Articles
January 13, 20240
हर कोई मनाता है बेटे की लोहड़ी..लेकिन इस परिवार ने मनाया है घर में जन्मी बेटी की लोहड़ी
बेटे के जन्म पर सभी लोग लोहड़ी का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और रिश्तेदार भी एकत्रित होकर लोहड़ी मनाते हैं, लेकिन बटाला के एक परिवार ने अलग ही मिसाल कायम की है। ऐसे परिवार से आज मार्ग
Read More
May 4, 20200
घर लौट रहे मजदूरों के लिए कांग्रेस उठाएगी रेल टिकट का पूरा खर्च सोनिया गाँधी का एलान !
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में लॉक डाउन किया गया है। लॉक डाउन से सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग प्रभावित है। मालूम हो मजदूरों को 2 वक़्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। इस बीच मजदूरों को लेक
Read More
November 21, 20220
Gangster Raj Hooda was living as a student in Jaipur, the police had an encounter
There was an encounter between the gangsters and the police of Punjab. In the firing from both sides, the badman was shot in the leg. The police arrested the gangster and admitted him to the hospital.
Read More

Comment here