CricketSports

IPL:ऑक्शन लिस्ट के टॉप-3 ब्रेकेट में 47 विदेशी खिलाड़ी

आईपीएल 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास विदेशी खिलाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा 30 स्लॉट खाली हैं. लेकिन इन सीमित स्लॉट के लिए 19 दिसंबर को कुल 119 खिलाड़ी मैदान में होंगे. सबसे खास बात यह भी है कि इन 119 विदेशी खिलाड़ियों में से 47 प्लेयर्स ऑक्शन के टॉप-3 ब्रेकेट में हैं.

ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ है. इस कैटगरी में 23 खिलाड़ी हैं. इनमें 20 खिलाड़ी विदेशी हैं. इसके बाद 1.5 करोड़ बेस प्राइस में 13 खिलाड़ियों का नाम है और एक करोड़ बेस प्राइस में 14 प्लेयर्स शामिल हैं. इन दोनों ब्रेकेट में शामिल सभी प्लेयर्स विदेशी ही हैं. ऐसे में महज 30 स्लॉट के लिए टॉप-3 ब्रेकेट के इन 47 खिलाड़ियों में से कई बड़े नाम अनसोल्ड रहने वाले हैं.

2 करोड़ बेस प्राइस में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के 7-7 खिलाड़ी
सबसे ऊंची बेस प्राइस में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं. इनके अलावा सभी विदेशी प्लेयर्स के नाम हैं. ट्रेविस हेड, हैरी ब्रूक, रिली रोसू, स्टीव स्मिथ, जेराल्ड कोएत्जी, पैट कमिंस, क्रिस वोक्स, जोश इंगलिस, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, मुजीब उर रहमान, आदिल रशीद, रासी वान डेर डूसैं, जेम्स विंस, शॉन एबॉट, जेमी ओवरटन, डेविड विली, बेन डुकैत और मुस्ताफिजुर रहमान का नाम इस सबसे ऊंची ब्रेकेट में शामिल है.

Comment here

Verified by MonsterInsights