रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 12:30 बजे दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे. करीब 1:15 बजे वह जयपुर पहुंचेंगे. 1:20 पर एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे और सीधे होटल जाएंगे.BJP विधायक जोगेश्वर गर्ग ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि, “115 विधायकों में से कोई भी सीएम बन सकता है.“
बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का कहना है कि, “राजनीति संभावनाओं का खेल है. हमारे विधायक आज शाम 4:30 बजे तय करेंगे कि सीएम कौन होगा. यह राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन है.”
राजस्थान बीजेपी विधायक जोगेश्वर गर्ग का कहना है कि, “यहां सीएम तय करने के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसी ही प्रक्रिया अपनाई जाएगी. पर्यवेक्षक आज आ रहे हैं.”


Comment here