Nation

LAC UPDATES: चीन ने LAC पर किया 60,000 से ज्यादा सैनिकों को जमा

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा भारत की उत्तरी सीमा पर चीन ने की सैनिकों की तैनाती…

LAC पर भारत और चीन के मध्य तनाव जारी है. सीमा पर गतिरोध के बीच चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर 60,000 से ज्यादा सैनिकों को जमा कर रखा है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) ने यह बात कही. उन्होंने चीन के “बुरे रवैये” और क्वाड देशों के लिए चेतावनी खड़ी करने को लेकर निशाना साधा.

क्वाड समूह के देशों में अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को टोक्यो में मुलाकात की. कोरोनावायरस महामारी शुरू होने के बाद यह पहली आमने-सामने की वार्ता है.

चारों देशों की यह बैठक हिंद-प्रशांत, दक्षिणी चीन सागर और पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के आक्रामक सैन्य रुख के बीच जापान की राजधानी टोक्यो में हुई.

टोक्यो बैठक में हिस्सा लेकर लौटे अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार को द गाय बेंसन शो में एक इंटरव्यू में कहा, “भारतीय अपनी उत्तरी सीमा पर 60,000 चीनी सैनिकों की मौजूदगी देख रहे हैं.”

Comment here

Verified by MonsterInsights