10वीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला जाएगा…
केंद्र सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किया है। केंद्र सरकार स्कूलों को सितंबर से खोलने की योजना बना रही है। सरकार सितंबर से नवंबर के बीच चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने पर विचार कर रही है. इसके तहत पहले 10वीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला जाएगा, उसके बाद 6ठीं से 9वीं के लिए स्कूलों को खोलने की योजना है. योजना के मुताबिक पहले फेज़ में 10वीं से 12वीं के छात्रों को स्कूल आने के लिए कहा जाएगा. अगर स्कूल में चार सेक्शन होंगे, तो एक दिन में सिर्फ दो सेक्शन में पढ़ाई होगी ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा सके ।


Comment here