देश के विभिन्न औद्योगिक नगरी में फंसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के फैसले से जहां मजदूरों को फिर से घर लौटने की आस जगी है तो उद्योग जगत के चेहरे पर उदासी छा गयी है। उद्योग जगत का कहना है कि यदि मजदूर गांव लौट गए तो फिर वे फैक्ट्री कैसे चला पाएंगे। स्थिति को गंभीरता को समझते हुए केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने भी मजदूरों से अपील की है कि फिलहाल वे जहां हैं, वहीं रहें। स्थिति धीरे धीरे बेहतर होगी और उनकी सुविधा का ध्यान सरकार के साथ उद्योग जगत भी रखेंगे। उधर, कर्नाटक, तेलंगाना, हरियाणा और दिल्ली की सरकारें भी मजदूरों से रुकने की गुहार लगा रही हैं। जैसे ही सरकार को मजदूरों के वापसी की वजह से उद्योग जगत में होने वाले संकट का आभास हुआ, सरकार तुरंत सक्रिय हो गई। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मंझोले उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में मजदूरों से अपील की कि फिलहाल वे जहां हैं, वहीं बने रहें। सरकार और उद्योग जगत मिल कर उनका ध्यान रख रही है। धीरे धीरे स्थिति सामान्य होगी और उन्हें फिर से काम मिलेगा।
मजदूरों की घर वापसी पर डरे व्यापारी लगाई सरकार से गुहार !
May 2, 20200

Related tags :
Corona Virus Big News Corona Virus Latest News India
Related Articles
December 14, 20220
चीन में कोरोना ने मचाया कोहराम! दवा नहीं, मेडिकल स्टोर पर लंबी कतारें
चीन की जीरो कोविड पॉलिसी के सख्त नियमों में ढील दिए जाने के बाद एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. बीजिंग के निवासियों ने ठंड की दवा से बाहर चलने और फार्मेसियों में लंबी लाइनों की शिकाय
Read More
February 19, 20240
पंजाब में फिर से बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने से पंजाब में आज से मौसम फिर बिगड़ गया है। इसके चलते आज पंजाब के 17 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशह
Read More
July 9, 20210
ਅਯੁੱਧਿਆ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ: ਸਰਯੁ ਨਦੀ ‘ਚ ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਇੱਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ 12 ਲੋਕ ਡੁੱਬੇ…
ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਅਯੁੱਧਿਆ ਵਿੱਚ ਸਰਯੁ ਨਦੀ ਵਿੱਚ 12 ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਡੁੱਬਣ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਹੈ। ਇਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ 12 ਲੋਕ ਗੁਪਤਾਰ ਘਾਟ ‘ਤੇ ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ਜਦੋਂ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸੀਐਮ ਯੋਗੀ ਆਦਿੱਤਿਆਨਾਥ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚ ਗਈ ਹ
Read More

Comment here