कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच फ़िलहाल की बड़ी खबर है सूबे के मुख्यम्नत्री कमलनाथ ने अपना इस्तीफा दे दिया है उन्होंने अपना इस्तीफा प्रेस कांफ्रेंस करके दिया एवं उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और भाजपा मध्य प्रदेश की सरकार गिरने पर भावुक हुए कमलनाथ को कोसा। उन्होंने कहा, 11 दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद सरकार बनी। 15 महीनों में सरकार का प्रयास रहा कि राज्य को नई दिशा में ले जाया जाए । कांग्रस सबसे ज्यादा सीट हासिल करते मध्यप्रदेश की सत्ता में आई थी। सरकार बनाने के बाद से मेरा प्रयास रहा कि प्रदेश का विकास हो। मुझे जनता ने पांच साल के लिए सरकार चलाने का आदेश दिया था। भाजपा ने शुरू से हमारी सरकार गिराने की कोशिश की। हर 15वें दिन कहा गया है कि कमल नाथ की सरकार गिरने जा रही है। भाजपा ने गैर लोकतांत्रिक तरीके से 22 विधायकों को बेंगलुरू में बंधक बना रखा। मेरी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई। जनता पूछ रही है कि मेरा क्या कसूर है?कमल नाथ ने कहा, मध्य प्रदेश की तुलना छोटे राज्यों से की जाती थी। भाजपा ने 15 साल कोई काम नहीं किया, लेकिन हमारे 15 महीनों का हिसाब मांगा। हमारा वचन पत्र 5 साल का है और 15 महीनों में हमने खूब काम किया। भाजपा के 15 साल के शासन में बेरोजगारी बढ़ी थी।बकौल कमल नाथ, भाजपा ने प्रलोभन का खेल खेला। मेरे विधायकों को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किये। हमने विधानसभा में पहले भी बहुमत साबित किया। मेरे सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र किया गया। यह विश्वासघात राज्य की साढ़े सात करोड़ जनता के साथ है। हलाकि प्रयास लगाया जा रहा है की जल्द ही मध्य प्रदेश में मामा फिर से मुख्यम्नत्री बनने वाले है
मध्य प्रदेश की सरकार गिरने पर भावुक हुए कमलनाथ
March 20, 20200

Related tags :
Digvijay Singh kamal nath Madhya Pradesh Mp News
Related Articles
February 28, 20240
पंजाब CM मान आज जालंधर में:410 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे
पंजाब के जालंधर में आज सीएम भगवंत सिंह मान जिले को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आज सीएम मान सुबह 11 बजे फिल्लौर स्थित पंजाब पुलिस अकादमी (PPA) पहुंचेंगे और फिर नकोदर में एक कार्
Read More
March 28, 20230
स्मृति ईरानी का राहुल पर वार, कहा- संसद में विदेश में झूठ बोला, ये वही शख्स है जिसने…’
राहुल गांधी के संसद जाने के मुद्दे पर विपक्षी दल एकमत नजर आ रहा है. इसके साथ ही भाजपा भी शांत नहीं हो रही है। बीजेपी लगातार कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को घेर रही है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी न
Read More
May 17, 20230
कार्यालय समय में बदलाव का सरकार का ऐतिहासिक फैसला’: मंत्री जौदामाजरा
सूचना एवं जनसंपर्क और बागवानी विभाग के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौदामाजरा ने गर्मी के मौसम में कार्यालय समय में बदलाव करने के भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के फैसले की सराहना की है. बता दें कि 2 मई
Read More

Comment here