EventsNewsTechnologyTravelWorld

अमेरिका के मैरीलैंड में जहाज टकराने से ढहा ब्रिज:2 लोगों को पानी से निकाला गया, 7 हुए लापता

अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट की’ ब्रिज ढह गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, घटना अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे हुई। पुल से टकराने के बाद जहाज में आग लग गई। सिंगापुर के झंडे वाला यह जहाज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था।

इसे रवाना हुए कुछ ही समय हुआ था। यह 22 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचने वाला था। जहाज का नाम दाली बताया जा रहा है। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां और लोग पानी में गिरे। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक अब तक 7 लोग लापता हैं, 2 लोगों को पानी निकाला गया। इनमें एक की हालत गंभीर है। जबकि जहाज का क्रू सुरक्षित है।

Comment here

Verified by MonsterInsights