FeaturedNationNewsTravelWeather

उत्तर भारत में दिखा ठंड का कहर, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी

खराब मौसम के कारण उत्तर भारत की कई ट्रेन और फ्लाइट देरी से चल रही है। कई ट्रेनों को तो रद्द भी करना पड़ रहा है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को दिल्ली से आने व जाने वाली इंडिगो फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि खराब मौसम से अभी भी हवाई सेवाएं प्रभावित हैं।

देश के कई राज्य इस समय कड़ाके की ठंड के चपेट में हैं। कड़कड़ाती ठंड ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हर तरफ लोग आग और अलाव जलाकर अपना दिन काटने को मजबूर हो चुके हैं।

इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण शीत लहर और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 29 जनवरी से 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। हालांकि, यह भी कहा गया है कि आने वाले हफ्ते में लोगों को इस ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर भारत के कई राज्यों को राहत मिलने वाली है।

Comment here

Verified by MonsterInsights