हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ गया है। येलो अलर्ट के बीच प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व अन्य में बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। शिमला में सोमवार सुबह 9:00 बजे ही अंधेरा हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से राजधानी का मौसम ठंडा हो गया है। सुबह करीब 8:45 बजे तेज हवाओं के साथ राजधानी में बूंदाबांदी शुरू हुई। धुंध के चलते अंधेरा इतना बढ़ गया कि गाड़ियों को हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, चंबा जिले के लक्कड़मंडी में बर्फबारी दर्ज की गई है। निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत पांच मार्गों पर भूस्खलन से यातायात बाधित है।
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में झमाझम बारिश
October 16, 20230
Related tags :
newsupdate shimla smznews weatherupdate
Related Articles
June 8, 20210
On Camera, France’s Macron Slapped By Man He Tried To Shake Hands With
Images broadcast on the BFM news channel showed Macron approach a barrier to shake the hand of a man who slapped the 43-year-old across the face in the village of Tain-l'Hermitage in the Drome regi
Read More
May 17, 20230
पश्चिम बंगाल में पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, तीन लोगों की मौत, 7 घायल
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी। धमाका एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ। धमाके के
Read More
August 22, 20240
ਇਸ ਵੀਡੀਓ ਨੇ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਸਵਾਲ ਦੇਖੋ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਵੇਂ ਕੀਤੀ ਇਨਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ |
ਪਟਿਆਲਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਚਲਾਈ ਗਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੁਹਿਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਵਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਇੱਕ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਪਹੁੰਚਦੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪਤਾ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ 12ਦਰੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠ ਕੇ ਨ
Read More
Comment here