Uncategorized

पद्म पुरस्कार 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में बुधवार को 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार प्रदान किए। इन पद्म पुरस्कारों में छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को पहला सम्मान दिया। उनकी बेटी ने अपने पिता को दिया जाने वाला पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त किया। इसके बाद, व्यवसायी कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। कुमार मंगलम पद्म पुरस्कार पाने वाले बिड़ला परिवार के चौथे व्यक्ति बन गए हैं।

Comment here

Verified by MonsterInsights