Indian PoliticsNationNewsPunjab newsWorld

खेलते-खेलते 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचा लिया गया.

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में खेलते समय एक 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। बोरवेल करीब 60 फीट गहरा है। जैसे ही लोगों को पता चला कि बच्चा बोरवेल में गिरा है तो हड़कंप मच गया। बोरवेल से लगातार बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। यह बोरवेल हापुड़ नगर पालिका के सरकारी नलकूप का है। करीब 4-5 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ में एक बच्चा खेल रहा था। इसी बीच एक 6 वर्षीय मासूम करीब 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। यह बोरवेल नगर पालिका का है, जिसे खराब होने के बाद बंद नहीं किया गया। बोरवेल से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। घटना की जानकारी होते ही इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पर तत्काल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बोरवेल में गिरे बच्चे को 5 घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन की जिम्मेदारी एनडीआरएफ की टीम ने ली.

Comment here

Verified by MonsterInsights