NationNewsPunjab newsWorld

15 दिन बाद पंजाब में रफ्तार पकड़ेगी ठंड! पारा 6 डिग्री तक गिरेगा

पंजाब में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में हल्का कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। शनिवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक रहा। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम कोहरा पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

Comment here

Verified by MonsterInsights