इसके साथ ही अभिनय से जुड़े और पहली बार लोकसभा के लिए चुने जाने वालों में केरल की त्रिशूर सीट से सुरेश गोपी और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कंगना रनौत शामिल हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव में 280 ऐसे विजेता हैं, जिनमें एक पूर्व मुख्यमंत्री, एक फिल्म स्टार, एक राजनीतिक कार्यकर्ता और एक पूर्व उच्च न्यायालय न्यायाधीश शामिल हैं जो पहली बार संसद के निचले सदन के सदस्य होंगे। उत्तर प्रदेश लोकसभा के लिए सबसे अधिक 80 सदस्यों को चुनता है और 18वीं लोकसभा के लिए राज्य से 45 सदस्य चुने गए हैं जो पहली बार संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
पंजाब में भी 8 नेता पहली बार सांसद बने हैं. खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह, फरीदकोट से सरनजीत सिंह, गुरदासपुर से सुखजिंदर रंधावा, लुधियाना से राजा वारिंग, जालंधर से चरणजीत चन्नी, श्री आनंदपुर साहिब से मलविंदर कंग, होशियारपुर से राज कुमार चाबेवाल, संगरूर से मीत हिरे।
टेलीविजन धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल (मेरठ), लोकप्रिय अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराने वाले कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा, नगीना सीट से दलित अधिकार कार्यकर्ता और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद।
