लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) का दावा है कि अजित पवार गुट के 18-19 विधायक उनके संपर्क में हैं|
लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) का दावा है कि अजित पवार गुट के 18-19 विधायक उनके संपर्क में हैं|
चर्चा है कि शरद पवार गुट इन विधायकों के समर्थन से मौजूदा सरकार को गिरा सकता है और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा कर सकता है. हालांकि अजित पवार ग्रुप ने ऐसी किसी भी बात से साफ इनकार किया है. अजित पवार गुट का कहना है कि शरद पवार गुट अफवाह फैलाकर राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है|
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी और उसके सहयोगियों की स्थिति कमजोर हो गई है. राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि इसी कमजोरी का फायदा उठाकर शरद पवार महाराष्ट्र में बड़ा सियासी दांव खेलने की योजना बना रहे हैं. एनसीपी-शरद पवार गुट ने दावा किया है कि राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार के 18-19 विधायक उनके समर्थन में आ गए हैं. दावा किया जा रहा है कि ये विधायक अपनी पुरानी और मूल पार्टी में लौटना चाहते हैं|

Comment here