Weather

चंडीगढ़ में तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी: 28 मई तक लू का अलर्ट जारी ||

चंडीगढ़ में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग ने 28 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है. न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। सुबह से ही सूरज की तीखी तपिश देखने को मिल रही है

शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान भी 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा. यह तापमान सामान्य तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने पर गर्मी अधिक महसूस होती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। यह धीरे-धीरे 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

Comment here

Verified by MonsterInsights