लोकसभा चुनाव के तैयारियों के बीच नेताओं के साथ-साथ पार्टियों का पाला बदलने का सिलसिला जारी है. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों ही छोटे-छोटे दलों को अपने साथ लाने में जुटी हैं. खासकर बीजेपी रीजनल, सीजनल, ग्रास रूट लेवल तक के दलों को NDA में शामिल करवा रही है, क्योंकि बीजेपी नहीं चाहती है कि किसी भी सीट पर कोई दल वोटों का बिखराव करे.
2019 में इन छोटी-छोटी पार्टियों ने देशबर में 188 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. इनमें से 51 सीट जीतने वाले 14 दल इस बार NDA का हिस्सा हैं. वहीं, 78 सीटें जीतने वाली 16 पार्टियां इंडिया गठबंधन में शामिल हैं, जबकि 59 सीटें जीतने वाली 8 पार्टियां किसी भी गठबंधन में नहीं हैं.


Comment here