Site icon SMZ NEWS

पहले दिया ED को चैलेंज,फिर पहुंचे सलाखों के पीछे,जमानत पर बाहर आए संजय सिंह ने क्या कहा ?

आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार (3 अप्रैल) को जेल से बाहर आ गए. दरअसल, संजय सिंह की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी जमानत पर आपत्ति जताने से इनकार कर दिया. इस तरह संजय सिंह की बेल का रास्ता साफ हो गया और वह छह महीने तिहाड़ जेल में बिताने के बाद बाहर आए. संजय सिंह के इंतजार में उनके समर्थकों की भीड़ जेल के बाहर खड़ी थी.

हालांकि, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भले ही जमानत मिल गई है, लेकिन अभी भी उनके तीन साथी जेल में ही हैं. इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन शामिल हैं. केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया है और वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर संजय सिंह की किस मामले में गिरफ्तारी हुई थी और उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद क्या-क्या कहा है.

Exit mobile version