आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. शराब घोटाला मामले में उन्हें छह महीने बाद जमानत मिल गई. इससे पहले ही उनकी रिहाई का आदेश जेल पहुंच गया था. इसके बाद जेल प्रशासन औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया। जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह ने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल, सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन रिहा होंगे. बताया जा रहा है कि संजय सिंह सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास जाएंगे और उसके बाद पार्टी कार्यालय जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार संजय सिंह को 6 महीने बाद 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी. हालांकि, उनकी खराब सेहत के कारण कल औपचारिकताएं पूरी नहीं हो सकीं। बुधवार को जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उनकी पत्नी अनिता सिंह सुबह कोर्ट पहुंचीं और 2 लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही रकम के मुचलके पर जमानत दे दीं. शाम को उनकी जमानत का आदेश तिहाड़ जेल पहुंचा और उसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
