Site icon SMZ NEWS

गुलवीर सिंह ने 3000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

खेल की दुनिया में भारत लगातार परचम लहरा रहा है. भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में 3000 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता है। गुलवीर ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन सोमवार को 3000 मीटर दौड़ जीतकर भारत को एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चौथा स्वर्ण पदक दिलाया।

गुलवीर ने 8 मिनट 07.48 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। किर्गिस्तान के केनेशबेकोव नूरसुल्तान (8:08.85) और ईरान के जलील नासरी (8:09.39) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता। इससे पहले दिन में, अंकिता ने महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में 9:26.22 के समय के साथ रजत पदक जीता।

Exit mobile version