ElectionsEventsFoodIndian PoliticsLaw and OrderNationNewsPunjab newsTravel

शंभू बॉर्डर पर किसानो का लगातार प्रदर्शन जारी !!

किसान नेता सरवन सिंह पंथेर ने शंभू सीमा पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। शंभू सीमा पर किसान नेता सरवन सिंह पंथेर ने कहा कि हमारे बारे में एक धारणा बनाने की कोशिश की जा रही है. हम यहां सरकार के साथ टकराव के लिए नहीं आए हैं।

मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली मार्च का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी तो किसानों ने भी पथराव किया। ऐसे ही हालात जींद बॉर्डर पर भी दिखे। आज फिर दिल्ली कूच के लिए किसान तैयार हैं.

Comment here

Verified by MonsterInsights