Site icon SMZ NEWS

सर्वाइकल कैंसर ने ली एक्ट्रेस पूनम पांडे की जान

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई. इस संबंध में उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी गई है. पूनम पांडे की मौत की खबर ने लोगों को बड़ा झटका दिया है. इस बारे में पूनम पांडे के मैनेजर ने खुलासा किया कि 1 फरवरी की रात सर्वाइकल कैंसर से लड़ाई के बाद उनकी मौत हो गई.

बता दें कि पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, ”यह सुबह हमारे लिए मुश्किल है. हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। उनके संपर्क में आने वाले प्रत्येक जीवित व्यक्ति का शुद्ध प्रेम और दयालुता से स्वागत किया जाता था। दुख की इस घड़ी में हम निजता का अनुरोध करेंगे.’ हमने जो कुछ भी साझा किया, उसके लिए हम उन्हें बहुत याद करेंगे।”

 

 

 

 

 

Exit mobile version