राम मंदिर के उद्घाटन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गए हैं। आज उन्होंने नव मतदाता सम्मेलन में देश के युवाओं को संबोधित किया। साथ ही आज ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में वे इस चुनाव की पहली जनसभा को संबोधित किया। नव मतदाता सम्मेलन के दिन ही भाजपा ने पार्टी का थीम सॉन्ग ‘सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी लोग मोदी को चुनते हैं’ भी जारी कर दिया है। वीडियो में महिलाओं, किसानों, जवानों, युवाओं, सड़क निर्माण, स्पेश मिशन और भारत को आगे बढ़ाने की बात की गई है। वीडियो के अंत में राम मंदिर उद्घाटन को भी दिखाया गया है। यानी भाजपा ने भगवान राम के मंदिर निर्माण के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र के 10 साल के कामकाज पर वोट मांगने का निर्णय कर लिया है।
2 मिनट 12 सेकंड के भाजपा के थीम सॉन्ग की शुरुआत एक महिला के द्वारा चूल्हा फूंकने से होती है। बाद में मोदी के शासन को भारत में विकास के नए सूर्योदय के रूप में दिखाते हुए देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ता हुआ बताया गया है। महिलाओं, युवाओं में आत्मनिर्भरता और मोदी की विदेश नीति के कारण दुनिया में भारत की धमक बढ़ते हुए बताया गया है। भारत के विकास की कहानी दोहराते हुए वीडियो का अंत भगवान राम की नई मूर्ति को दिखाने के साथ होती है। इस बीच यह शब्द दोहराए जाते हैं कि ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’। इस बीच भाजपा ने भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात भी कही है। बेटियों की पढ़ाई, महिलाओं को आगे बढ़ाना, युवाओं को रोजगार और देश को नए सपने को दिखाने की बात भी वीडियो में कही गई है।
राम मंदिर उद्घाटन के तुरंत बाद चुनाव प्रचार में कूदे मोदी

Related tags :
Comment here