राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम है। ‘न्याय यात्रा’ के असम में प्रवेश करने के बाद से ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा आमने-सामने आ गए हैं, दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा।
इस सियासी बयानबाजी के बीच राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी को बड़ी चेतावनी दे डाली। सीएम हिमंत ने चेतावनी देते हुए यहां तक कह दिया कि, चुनाव के बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
Comment here