बिग बॉस 17 जैसे-जैसे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो के कंटेस्टेंट की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। यही हाल कुछ अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का भी है, जो शो में अपने पति विक्की जैन के साथ मौजूद हैं। इन दिनों अंकिता और विक्की के बीच काफी तकरार देखने को मिल रहा है। हाल ही में अंकिता की सासू मां ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अंकिता सहानुभूति हासिल करने के लिए शो में सुशांत के बारे में बात करती हैं। हालांकि, शो में अंकिता को उनके शुभचिंतकों का प्यार भी मिल रहा है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अंकिता का सपोर्ट किया।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘हम तुमसे प्यार करते हैं, अंकी! तुम सबसे अच्छी हो’। गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत और अंकिता सात साल तक रिलेशनशिप में थे। फिर अचानक इनका रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि, सुशांत की मौत के बाद पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस को अभिनेता के अंतिम संस्कार में शामिल होते देखा गया था और वे उनके परिवार के साथ मौजूद थीं।


Comment here