Site icon SMZ NEWS

पंजाब में लुधियाना और अमृतसर रहे सबसे ठंडे, जाने क्या है मौसम का हाल

पंजाब में मंगलवार को भी सुबह नौ बजे तक कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता सीमा 20 से 50 मीटर के बीच रही. हवा में नमी की मात्रा 95 से 100 फीसदी तक पहुंचने से बारिश की तरह ओस गिरी। मंगलवार को भी दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. अमृतसर और लुधियाना सबसे ठंडे रहे। दोनों शहरों में लगातार दूसरे दिन और रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा. अमृतसर में दिन का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा. लुधियाना में दिन का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार 14 जनवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। अमृतसर हवाई अड्डे से दुबई, शिमला और दिल्ली की उड़ानों में देरी हुई। दुबई और शिमला से उड़ानें तीन घंटे से अधिक देरी से आईं।

Exit mobile version