Site icon SMZ NEWS

जूनियर एनटीआर ने फैंस को दी नए साल की बधाई, ‘देवरा’ के नए पोस्टर के साथ किया टीजर की रिलीज डेट का एलान

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म ‘देवरा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फैंस के उत्साह को बढ़ने के लिए फिल्म के टीजर को लेकर नई जानकारी सामने आई है। नए साल के मौके पर जूनियर एनटीआर ने फैंस को तोहफा दिया और ‘देवरा’ के टीजर की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी।

आज एक जनवरी, सोमवार को जूनियर एनटीआर ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक साझा किया और बताया कि ‘देवरा’ की पहली झलक 8 जनवरी, 2024 को जारी की जाएगी। उन्होंने लिखा, ‘8 जनवरी को देवरा की झलक का अनुभव करने के लिए आप सभी का इंतजार नहीं कर सकता।’ इसके साथ ही अभिनेता अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं और लिखा, ‘आप सभी को नए साल की बधाई।’

Exit mobile version