Site icon SMZ NEWS

पहले दिखाया क्रिकेट में दम, अब राजनीति में दिखाएंगे दो हाथ, अंबाती रायडू का ऐलान

क्रिकेट के मैदान पर अपना दम दिखाने के बाद अंबाती रायडू अब राजनीति में हाथ आजमाने जा रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व सदस्य रायडू ने आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSR कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया है। रायडू आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी, डिप्टी CM नारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं।

इस कदम के बाद रायडू के चुनाव लड़ने की भी खबरें तेज हो चली हैं। अंबाती रायडू ने इसी साल 29 मई को IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपना आखिरी मैच खेला था। हालांकि, मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने वाले रायडू सबसे ज्यादा चर्चा में साल 2019 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान आए थे। इस साल हुए ODI वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम में रायडू को जगह नहीं मिली थी। इसके बाद रायडू के नाराज होने की अटकलें सामने आई थी। इसके बाद रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने BCCI को चिट्ठी लिखकर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी.

Exit mobile version