Indian PoliticsNationNewsReligious NewsWorld Politics

भारत मंडपम में ‘वीर बाल दिवस’ को ले कर क्या बोले PM मोदी ?

दिल्ली के भारत मंडपम में ‘वीर बाल दिवस’ समारोह कार्यक्रम में सिख समुदाय के सदस्य गतका (सिख मार्शल आर्ट) का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मार्च-पास्ट को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रतीक है। पिछले वर्ष देश ने पहली बार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया था। तब पूरे देश में सभी ने भाव विभोर होकर साहिबजादों की वीर गाथाओं को सुना था। वीर बाल दिवस भारतीयता की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत, दुनिया के उन देशों में से है, जो देश सबसे ज्यादा युवा देश है। इतना युवा तो भारत अपनी आजादी की लड़ाई के समय भी नहीं था। जब उस युवाशक्ति ने देश को आजादी दिलाई, तो आज की युवाशक्ति भारत को किस ऊंचाई पर ले जा सकती है। यह कल्पना से परे है। हमें इस मिट्टी की आन-बान-शान के लिए जीना है, हमें देश को बेहतर बनाने के लिए जीना है। हमें इस महान राष्ट्र की संतान के रूप में, देश को विकसित बनाने के लिए जीना है, जुटना है, जूझना है और विजयी होकर निकलना है।

 

 

 

 

 

 

 

Comment here

Verified by MonsterInsights