Site icon SMZ NEWS

महिला पहलवान साक्षी मल्लिक ने क्यों लिया ऐसा फैसला ?

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती को अलविदा कह दिया है। बड़ी बात यह है कि साक्षी ने खुशी से खेल नहीं छोड़ा, बल्कि अन्याय का बड़ा आरोप लगाते हुए कुश्ती को अलविदा कह दिया। जिस बेटी ने महिला कुश्ती की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया, जिस बेटी ने ओलंपिक में पहली बार महिला कुश्ती में मेडल जीता, उसे ये फैसला क्यों लेना पड़ा? इस सवाल का जवाब खुद साक्षी मलिक ने दिया है.

साक्षी मलिक के संन्यास की वजह भारतीय कुश्ती महासंघ के नए प्रमुख हैं। बुधवार को बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाने वाले संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव के नतीजों के ठीक बाद देश के प्रमुख पहलवानों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान साक्षी मलिक भावुक हो गईं और उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी.

 

Exit mobile version