Site icon SMZ NEWS

क्या DUNKI में राज कुमार हिरानी ने फैलाया रायता ?

अनुभव सिन्हा, राहुल ढोलकिया, इम्तियाज अली और आनंद एल राय की लिस्ट में नया नाम जुड़ा है राज कुमार हिरानी का। ये सूची उन निर्देशकों की है जिन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारे शाह रुख खान को निर्देशित करने का मौका मिला और जिन्होंने इस मौके के अति उत्साह में एक ऐसी कमजोर कहानी पर फिल्म बनाई, जिसका अंत फिल्म के आदि में ही दर्शकों का पता चल जाता है। बीते चार-पांच साल के तमाम म्यूजिक वीडियोज में एक कहानी खूब दिखती है। लड़का और लड़की एक दूसरे से प्रेम करते हैं। लड़की अपने सुंदर भविष्य के लिए लड़के से दूर हो जाती है।

कई साल बाद लड़का और लड़की फिर मिलते हैं। लड़की बुरी हालत में है। लड़के का प्यार उसे इस हालत में देख फिर जागता है। और, दोनों फिर मिल जाते हैं। पौने तीन मिनट के म्यूजिक वीडियो की इस कहानी पर अभिजात जोशी और राज कुमार हिरानी के साथ मिलकर कनिका ढिल्लों ने पौने तीन घंटे का रायता फैलाया है और ऐसा फैलाया है कि आखिर तक फिर ये इन तीनों से तो क्या शाहरुख खान से भी समेटते नहीं बना।

Exit mobile version