Site icon SMZ NEWS

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले शख्स की जमकर हुई पिटाई

संसद भवन में सुरक्षा चूक होने के बाद राजनीति भी तेज गई है. इस दौरान दर्शक दीर्घा से कूदने वाले शख्स को वहां मौजूद सांसदों ने खूब पीटा.
संसद भवन के अंदर शीतकालीन सत्र के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए. उनमें से एक अपने हाथ से स्मोक स्टिक निकालकर जलाने लगा, जिससे पीला धुआं संसद भवन में फैल गया.
फिलहाल सुरक्षाकर्मियों ने सभी आरोपियों के पकड़ लिया है, लेकिन इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ते सदन में मौजूद सांसदों ने उन्हें जमकर पीटा. कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने एक्स पर ये वीडियो शेयर किया.
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि ये सांसद उस शख्स को डेस्क से नीचे उतारकर पीट रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ समय के लिए इन दोनों शख्स ने संसद भवन के अंदर अफरा तफरी मचा दी थी.

 

Exit mobile version