Site icon SMZ NEWS

54 सीटों पर लहराया भगवा, 35 पर रुका कांग्रेस का कारवां

छत्तीसगढ़ मेंं रुज्ञान परिणाम में बदलने लगे हैं। चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 53 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है और एक पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं 34 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। पूर्व सीएम रमन सिंह जीत गए हैं, जबकि अंबिकापुर से उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव हार गए.

महासमुंद में भाजपा-कांग्रेस के खाते में 2-2 सीटें
महासमुंद जिले की चार विधानसभा की मतगणना के बाद परिणाम सामने आ गए हैं। महासमुंद जिले मे इस बार नया इतिहास बनाते हुए भाजपा और कांग्रेस ने 2-2 सीटें जीती हैं ।

बस्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के लखेश्वर बघेल ने जीत दर्ज की

बस्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के लखेश्वर बघेल ने जीत दर्ज कर ली है उन्होंने यहां से भाजपा के प्रत्याशी मनीराम कश्यप को हरा दिया है। चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार लखेश्वर बघेल को 68401वोट मिले है तो वही मनीराम कश्यप को 61967 वोट मिले है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

 

Exit mobile version