ElectionsIndian PoliticsNationNews

मिजोरम में ZPM की सरकार, 27 सीटें जीतीं:पूर्व IPS लालदुहोमा की है पार्टी

मिजोरम के 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) सबसे बड़ी पार्टी बनी। ZPM ने 27 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के खाते में 10 सीटें आईं।

CM जोरमथंगा आइजोल-ईस्ट 1 से चुनाव हार गए। उन्हें ZPM के ललथनसंगा ने हराया। उधर बीजेपी ने दो सीटें जीत ली हैं। पिछली बार पार्टी को एक सीट मिली थी। जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आई।

जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा ने कहा- वह पार्टी की जीत से खुश हैं। उन्हें इसी तरह के नतीजों की उम्मीद थी। अगले दो दिनों के अंदर मैं राज्यपाल से मिलूंगा। शपथ ग्रहण इसी महीने होगा।

लालदुहोमा एक पूर्व IPS अधिकारी हैं। वे पूर्व PM इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। उनकी पार्टी ने दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ा। 2018 में ZPM को 8 सीटें मिली थीं।

Comment here

Verified by MonsterInsights