छठ महापर्व की शुरुआत बिहार से हुई थी लेकिन अब ये पुरे भारत देश में मनाया जाता है दीवाली के छः दिन बाद आने वाला ये त्यौहार सिर्फ भारत में ही नही अब वीओडोशों में भी इसकी झलक देखने को मिल रही है।जानकारी के लिए पढ़िए पूरी ख़बर ….
बिहार से होते हुए छठ महापर्व की धूम पहले भारत के अन्य राज्यों में फैली और अब यह विदेशों में भी इसकी छठा बिखरने लगी है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के सैकड़ों लोगों ने धूमधाम से छठ महापर्व मनाया। इसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। अपनी पीढ़ियों पुरानी पारिवारिक परंपरा को जारी रखते हुए भारतीय मूल के सैकड़ों अमेरिकी तकनीकी विशेषज्ञों ने दोस्तों और परिवारों के साथ छठ पर्व मनाने के लिए अमेरिकी शहर फ्रेमोंट में एक झील के तट पर एकत्र हुए और बड़े पारम्परिक तरीके से डूबते सूरज और उगते सूरज को अर्घ समर्पित किया।
Comment here