Site icon SMZ NEWS

विश्व कप में रोहित शर्मा ने लगाया छक्कों का अर्धशतक, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा ने 29 गेंद में 47 रन की तूफानी पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। उन्हें टिम साउदी ने केन विलियम्सन के हाथों कैच कराया।
साउदी ने वनडे में एक से 10 ओवर के बीच में रोहित को पांचवीं बार आउट किया। हिटमैन ने साउदी के खिलाफ 135 गेंद खेली हैं और 89 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्हें हिटमैन ने पांच बार पवेलियन भेजा। साउदी के खिलाफ रोहित का औसत 17.8 रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 65.9 रहा है।

इन छक्कों से वह वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विश्व कप की 27 पारियों में 51 छक्के लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने विश्व कप में 49 छक्के लगाए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरने से पहले रोहित के विश्व कप में 47 छक्के थे, लेकिन अब 51 छक्के हो गए है।

Exit mobile version