सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक जब जिसे टाइम मिल रहा है भाईजान की फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंच जा रहा है. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी भाईजान क फिल्म थिएटर में देखी है. उनकी थिएटर से फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. रिपोर्ट्स की माने तो अर्जुन और सलमान के बीच कोल्ड वॉर चल रही थी जो अब लग रहा है खत्म हो गई है.
अर्जुन कपूर पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ साउथ मुंबई के थिएटर में टाइगर 3 देखने के लिए गए थे. दोनों की फोटोज वायरल हो रही हैं.
