विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी और विक्रांत मैसी स्टारर “12वीं फेल” को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है. इसी के साथ इस इंस्पायरिंग स्टोरी वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म किया है और शानदार कलेक्शन भी किया है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने कंगना रनौत की ‘तेजस’ को भी पछाड़ दिया है. यहां तक कि रिलीज के 15वें दिन तो इसने विजय की फिल्म ‘लियो’ को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन कितनी कमाई की है?
‘12वीं फेल’ ने 15वें दिन कितनी कमाई की?
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ सिनेमाघरों में 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. इसी के चलते ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म करोड़ों में कलेक्शन कर रही है और ये सिलसिला अब तक बरकरार है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘12वीं फेल’ ने रिलीज के पहले हफ्ते 13.04 करोड़ का कलेक्शन किया है.
