Site icon SMZ NEWS

सलमान खान की टाइगर 3 नहीं तोड़ पाई शाहरुख़ खान का रिकॉर्ड

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ बस रिलीज से एक दिन दूर है. एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. ‘टाइगर 3’ की जमकर एडवांस बुकिंग भी हो रही है और इसके पहले दिन बंपर कमाई करने की उम्मीद . बावजूद इसके सलमान खान की  ये मच अवेटेड फिल्म शाहरुख खान की ‘जवान’ का रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर पाएगी.चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आंकड़े?

‘टाइगर 3’ पहले दिन कितना करेगी कमाई?
सलमान खान की ‘टाइगर 3’ को लेकर काफी बज है. फिल्म प्री सेल टिकट से अब तक 15 करोड से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. ऐसे में इसके ओपनिंग डे पर बंपर कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही है. हाल में ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर  सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ की पहले दिन की कमाई को लेकर भविष्यवाणी की थी. कादेल ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “ ‘टाइगर 3’ पहले दिन 40 करोड़ या फिर उससे ज्यादा का कलेक्शन कर  सकती है. . दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दिन कमाई का ये आंकड़ा बहुत बड़ा है. हालांकि इसके अगले दिन यानी सोमवार को टिकट कांउटर पर जबरदस्त भीड़ रहन की उम्मीद है.”

Exit mobile version