Site icon SMZ NEWS

फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- औरतों-बच्चों को मारना बंद करे इजराइल

गाजा में इजराइल का जमीनी ऑपरेशन जारी है। इस बीच इजराइल ने 7 अक्टूबर को हमास के हमले में मरने वाले लोगों की संख्या घटा दी है। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पहले 1400 लोगों के मारे जाने की जानकारी थी, लेकिन ये संख्या 1200 है।

वहीं, इजराइल की बमबारी से गाजा में 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा में इजराइली बमबारी से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजराइल से सीज फायर की अपील की है।

BBC को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि गाजा में औरतों और बच्चों का मारना अब बंद किया जाना चाहिए। हालांकि, मैक्रों ने ये भी कहा है कि इजराइल को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है।

Exit mobile version