Site icon SMZ NEWS

फिलहाल नहीं लागू होगा ऑड-ईवन नियम, बारिश से हवा में सुधार

अब 13 नवंबर से दिल्ली में ऑड-ईवन नियम लागू नहीं किया जाएगा। दिल्ली में कल रात से हुई बारिश से हवा साफ होने के बाद ऑड-ईवन नियम लागू करने के फैसले को दिल्ली सरकार ने फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर आगे स्थिति गंभीर होती है तो इस पर फिर से विचार किया जाएगा।
इससे पहले दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन को सही बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया था। सरकार ने एक वैज्ञानिक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सरकार ने बताया कि इससे सड़कों पर भीड़भाड़ कम हुई है।

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ऑड-ईवन स्कीम से ईंधन की खपत में 15% की कमी आई है। ऑड-ईवन के दौरान सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बढ़ा है। इस मामले में आज यानी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि डीआईएमटीएस रिपोर्ट के निष्कर्षों ने मोटे तौर पर वाहनों द्वारा योगदान किए गए वायु प्रदूषण में कमी के सकारात्मक प्रभाव का संकेत दिया.

 

Exit mobile version