Site icon SMZ NEWS

जानिए क्या है धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन आयुर्वेद के पिता भगवान धन्वंतरी, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन खरीदारी का बड़ा ही महत्व है। खासतौर पर इस दिन लोग सोने, चांदी के सामान और बर्तन खरीदते हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुओं में तेरह गुणा वृद्धि होती है। वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन उत्तम होता है, लेकिन इस दिन यदि शुभ मुहूर्त को देखकर कोई वस्तु खरीदी जाए तो वह समान लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त क्या है…

धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है .धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है.

Exit mobile version