Site icon SMZ NEWS

CM मान ने राजा वडिंग और मजीठिया को दिया ओपन चैलेंज, कहा- पंजाबी का पेपर पास करके दिखाओ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह जालंधर पहुंचे । इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में चुने गए 560 सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान भगवंत मान ने राजा वडिंग और मजीठिया को पंजाबी का पेपर पास करने का चैलेंज दे दिया।

 

 

राजा वड़िंग और विक्रम मजीठिया को चैलेंज

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान कांग्रेस पंजाब सूबा प्रधान राजा वडिंग और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को चैलेंज दिया है। उन्होंने दोनों नेताओं को पंजाबी का पेपर 45 फीसदी से पास करके दिखाने के लिए कहा। इसके लिए भगवंत मान ने एक महीने का टाइम भी दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनप्रीत बादल पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल को मैं खुद पंजाबी का अखबार पढ़कर सुनाता रहा हूं।

पंजाब में SSF बनेगी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) बनाएगी। SSF के पास दुबई पुलिस जैसी गाड़ियां होंगी। इन्हें हम अत्याधुनिक तकनीकों से लैस करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सड़कों वाली पुलिस बनाने वाला पहला राज्य बनेगा।

P

Exit mobile version