Site icon SMZ NEWS

कांगड़ा चक्की पुल पर फिर मंडराया खतरा सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोकी

पहाड़ी इलाको में भारी बारिश के बाद चक्की दरिया में आई बाढ़ के चलते पंजाब के पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा प्रशासन ने आपसी सहमति से पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-154 स्थित पुल पर यातायात पूरी तरह से



Médical

Texte additionnel sur le thème de la médecine

बंद कर दिया है।

कांगड़ा और पठानकोट के संबंधित अधिकारियों ने अचानक आई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के बाद इस पुल पर यातायात बंद करने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार, अचानक आई बाढ़ के कारण चक्की दरिया से पुल के पिलरों को नुक्सान पहुंचा है। गौरतलब है कि पिल्लरों को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए क्रेट वर्क नुमा सुरक्षा दीवार लगाई गई थी तथा सभी औपचारिकताएं पूरी कर कुछ महीने पहले ही पुल को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया था।

हालांकि, भारी वाहनों पर रोक जारी थी। अब शनिवार और रविवार को पहाड़ों पर हुई भारी बरसात ने एक बार फिर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न की। जिसके चलते पुल को हर प्रकार के वाहनों के लिए अगले हुकमो के लिए बंद किया है।प्रशासन की ओर से लिंक रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है,अंतरराज्यीय पुल पर अचानक यातायात बंद होने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। आने जाने वाले बच्चो महिलाओं को पैदल चलना पड़ रहा है।

वहीं इस बारे में बात करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी के साथ बात करने के बाद उन्होंने इस geyimedicals.es पुल पर यातायात बंद करने की अपील की थी कियोकि चक्की दरिया में काफी पानी हिमाचल से आ रहा है जिस कारण इस पुल को बंद कर दिया गया है।

 

Exit mobile version