NationNewsWorld

वोडाफोन 11000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी, कंपनी के सीईओ ने बताया प्लान

टेलीकॉम दिग्गज वोडाफोन ने अगले तीन साल में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। यह जानकारी वोडाफोन कंपनी की नई बॉस मार्गरिटा डेला वैले ने दी है। उन्होंने कहा कि अगले 3 साल में 11 हजार लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी कटौती इसलिए की जा रही है क्योंकि कंपनी के घाटे में जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि वोडाफोन के कैश फ्लो में भारी गिरावट का डर है।

आपको बता दें कि वोडाफोन ग्रुप भारत समेत कई देशों में फैला हुआ है। इस कंपनी में 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। कटौती की खबर के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। वोडाफोन में यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती होगी। इससे पहले वोडाफोन में इतनी बड़ी कटौती नहीं हुई थी। छंटनी करने वाली यह पहली टेलीकॉम कंपनी होगी। अभी तक किसी टेलीकॉम कंपनी ने छंटनी नहीं की है। हमारे देश में ये कंपनी Idea के साथ मिलकर काम करती है. यहां Audia के साथ मिलकर लोगों को नेटवर्क की सुविधा मुहैया कराती है।

Comment here

Verified by MonsterInsights