NationNewsWorld

15 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी करेंगे रहाणे, WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे

भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। मुंबई के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी टीम में हैं। 15 महीने बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई है। रहाणे ने अपना आखिरी मैच 11 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। टीम में 6 विशेषज्ञ बल्लेबाजों को शामिल किया गया है लेकिन इनमें सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं है. डब्ल्यूटीसी का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में 7 से 11 जून तक होना है। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है।

रहाणे ने केकेआर के खिलाफ 29 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी खेली। इसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। जब चेन्नई मुंबई के खिलाफ संकट में थी, तब रहानी ने 27 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ 37 और राजस्थान के खिलाफ 31 रन की पारी खेली। रहाणे ने अब तक 82 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें उनका औसत 38.52 का है। वे 5 हजार रन से केवल 69 रन कम हैं। उन्होंने 12 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। उच्चतम स्कोर 188 रन है।

Comment here

Verified by MonsterInsights