गुरदासपुर के भुंबली गांव में एएसआई द्वारा की गई हत्या को लेकर अहम खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी, जवान बेटे और पालतू कुत्ते को गोली मारने वाले आरोपी एएसआई ने खुद को भी गोली मार ली है. घायल अवस्था में एएसआई को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार हत्यारोपी एएसआई बटाला में अपने एक रिश्तेदार के घर ठहरा हुआ था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने घेर लिया था.
आपको बता दें कि आज सुबह गुरदासपुर के भुंबली गांव में एएसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से घर में अपनी पत्नी बलजीत कौर (40) और बेटे बलप्रीत सिंह (19) और अपने पालतू कुत्ते को गोली मार दी. यह सारा घटनाक्रम उसके पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने देखा। इसके बाद आरोपित एएसआई उसे जबरन कार में अपने साथ ले गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


Comment here